आंखों को सही रखना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

आंखों को सही रखना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

सेहतराग टीम

शरीर के सभी अंग सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसलिए सभी अंगों का फिट रहना भी आवश्यक है। सभी अंग अपने-अपने काम के लिए जरूरी हैं। उन्हीं अंग में एक अंग है आंख, जो हमें रास्ता दिखाने और किसी भी चीजों को देखने में मदद करता है। इसलिए इसका ध्यान कुछ ज्यादा रखना होता है। अगर आखें कमजोर हों तो हमें बड़ी समस्या होती है। क्योंकि जब तक कोई भी वस्तु सही से दिखेगी नहीं तो हम कोई भी काम सही से नहीं कर पाएंगे। ऐसी स्थिति में आंखों का सही सलामत रहना बहुत ही आवश्यक है।

पढ़ें- डाइट में लेते रहेंगे ये 6 चीजें, तो कभी नहीं होगी आपकी याददाश्त कमजोर

वैसे तो सभी लोग अपने आंखों की रक्षा बहुत करते है। लकिन अंजाने में कई बार गलतियां हो जाती है जो आंखों के लिए भारी पड़ती है। तो आज हम उन्हीं गलतियों के बारे में बताएंगे-

तो आइए जानें कौन-सी हैं वे आदतें?

आंखों का मेकअप-

अक्सर हम देखते हैं कि अधिकतर लोग आंखों का मेकअप करते हैं। मेकअप में काजल और आईलाइनर लगाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं। शौक है तो लगाएं लेकिन ध्यान दें कि काजल और आईलाइनर आंख के लैश लाइन के बहुत समीप ना लगाएं। क्योंकि ये तेल ग्रंथियों को रोक देता है और बैक्टीरिया पैदा हो जाते है जो आंखों के लिए काफी नुकसानदायक होते है। वहीं साथ ही ध्यान दे कि हर तीन महिने में आप अपने आई मेकअप को बदल दे। इससे आपकी आंखे स्वस्थ्य रहेंगी।

आंखों को रगड़ना-

अधिकतर लोगों में देखा गया है कि लोग आंखों को रगड़ते रहते है। यदि आप के आंखों में खुजली हो रही है तो आप आंखों को रगड़े नहीं बल्कि उसे हल्के हाथों से सहला दे। क्योंकि बार-बार हाथ लगाने से आंखों का संक्रमण बढ़ता है। वहीं खुजली होने पर ठंडे पानी से धोना आंखों के लिए और भी बेहतर तरीका है। ऐसा करने से आपको आराम भी मिलेगा और आंखों को नुकसान भी नहीं होगा।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लगातार इस्तेमाल-

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल आपकी विजुअल क्षमताओं पर भारी पड़ सकता है। इनका ज्यादा प्रयोग आपकी आंखों की रोशनी पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है और इसका असर हमारे जीवन पर भी काफी पड़ता है, जैसे देखने में दिक्कत के कारण ड्राइविंग का जोखिम चिंता का कारण हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप कुछ बदलाव कर सकते हैं, जैसे कम्प्यूटर स्क्रीन के सामने बहुत लंबे समय के लिए न बैठें और बीच-बीच में थोड़ा ब्रेक जरूर लें। आंखों को ठंडे पानी से जरूर धोएं।

आईवियर नहीं पहनना-

आईवियर को नहीं पहनना यह हमारी आंखों के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है, क्योंकि ये आंखों को यूवी किरणों से बचाने में मदद करता है, जो हमारी आंखों की संवेदनशील कोशिकाओं का नुकसान पहुंचा सकते हैं। ध्यान रहे, जब भी आप घर से बाहर निकलें तो चश्मा जरूर पहनें ताकि आपकी आंखें सुरक्षित रह सकें।

 

इसे भी पढ़ें-

जानिए, अचानक नस पर नस क्यों चढ़ जाती है और इस बीमारी से कैसे बचा जाए?

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।